फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम मंदिर निर्माण समिति की अहम बैठक: नृपेंद्र मिश्रा ने किया निरीक्षण; नवंबर तक काम पूरा करने का निर्देश

Fri, 30 Jun 2023 12:39 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष निर्पेन्द्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण की प्रगति देखी।
विज्ञापन
राम मंदिर में निर्माण कार्य का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को शुरू हुई। बैठक से पहले मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष निर्पेन्द्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों सहित सभी 10 योजनाओं की भौतिक प्रगति देखी। उन्होंने नवंबर तक सभी काम पूरा करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

बैठक के बाद श्री राम जन्मदिन की क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पहले दिन केवल निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई है। बताया कि मंदिर के स्तंभों में मूर्तियां उकेरने का काम चल रहा है। नवंबर तक कितने खंभों में कितनी मूर्तियां उकेरी जा सकेंगी इसको लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

राम मंदिर के दरवाजे के फ्रेम बनाने का कार्य भी चल रहा है। दरवाजों में नक्काशी का काम हैदराबाद कंपनी अनुराधा टिम्बर्स  कर रही है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी के कारीगर दरवाजों में नक्काशी का काम कर रहे हैं। चंपत राय ने बताया कि 2 सालों में पता चलेगा कि मंदिर निर्माण में सभी राज्यों का किसी न किसी प्रकार का योगदान है। बैठक में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र,  निर्माण प्रभारी गोपाल जी सहित कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें