बैठक के बाद श्री राम जन्मदिन की क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पहले दिन केवल निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई है। बताया कि मंदिर के स्तंभों में मूर्तियां उकेरने का काम चल रहा है। नवंबर तक कितने खंभों में कितनी मूर्तियां उकेरी जा सकेंगी इसको लेकर चर्चा हुई।
राम मंदिर के दरवाजे के फ्रेम बनाने का कार्य भी चल रहा है। दरवाजों में नक्काशी का काम हैदराबाद कंपनी अनुराधा टिम्बर्स कर रही है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी के कारीगर दरवाजों में नक्काशी का काम कर रहे हैं। चंपत राय ने बताया कि 2 सालों में पता चलेगा कि मंदिर निर्माण में सभी राज्यों का किसी न किसी प्रकार का योगदान है। बैठक में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र, निर्माण प्रभारी गोपाल जी सहित कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।