फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के साथ शुरू हुआ पांच दिन का अवकाश

Wed, 11 Nov 2015 06:10 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी तैयारी के लिए अफसरों के साथ कुछ कर्मचारियों की छुट्टी के बावजूद इसकी तैयारी के लिए आना पड़ सकता है। धनतेरस से शुरू हुई त्योहारों की श्रंखला काफी लंबी है। धनतेरस के बाद बुधवार को दीपावली होगी। इसके बाद गुरुवार को भगवान चित्र गुप्त की जयंती और अन्नकूट का पर्व होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को भैया दूज का त्योहार आयोजित होगा। इसके बाद माह का दूसरा शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। सरकारी कार्यालयों में अवकाश की एक साथ इतनी लंबी श्रंखला कभी-कभी ही देखने को मिलती है। बुधवार को बंद हुए सरकारी कार्यालय औपचारिक रुप से सोमवार को ही खुलेंगे।

हालांकि जिले में पंचायत चुनाव के साथ ही अयोध्या का प्रसिद्ध सावन झूला मेला इसके बाद ही पड़ रहा है। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र 16 नवंबर से भरे जाएंगे। इसके लिए तीन दिन पहले से नामांकन पत्रों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यिूटी होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


इसी तरह अयोध्या का प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा मेला और परिक्रमा मेला 19 नवंबर से शुरू होगा। इसमें लाखों की भीड़ आने की संभावना है। इसके लिए व्यवस्था प्रशासन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है ऐसे में अफसरों के साथ कर्मियों को छुट्टियां बिता पाना मुश्किल है। विभिन्न विभाग के अफसरों का कहना है कि अवकाश है लेकिन तैयारियां भी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें