फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर के पास शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर ऑपरेशन थियेटर के पास शॉर्टसर्किट से केबल जलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इससे वार्ड में अफरातफरी मच गई। कुछ मां अपने नवजात को लेकर बाहर निकल आई। बाद में इलेक्ट्रीशियन ने विद्युत आपूर्ति बंद करके आग पर काबू पाया गया।
मंगलवार दोपहर दो बजे जिला महिला अस्पताल में आपरेशन थियेटर के पास केबल धू-धूकर जलने लग। इससे धुआं उठने लगा।
धुआं व आग देख वार्डों में हड़कंप मच गया। कई वार्डों में भर्ती महिलाएं अपने नवजात शिशुओं को गोद में लेकर बाहर निकल आई।
सीएमएस डॉ. एसके शुक्ल ने बताया कि शॉर्टसर्किट से हलकी आग लगी थी, जिससे धुआं उठ रहा था। मौके पर मौजूद इलेक्ट्रीशियन ने लाइट बंद कर जल रहे केबल को बुझा दिया। कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें