फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहावा में मृत मिले दर्जन भर कौवे, मचा हड़कंप

विज्ञापन
सहावा गांव के समीप पशु चारा और बाग में मृत मिले कौवों को डिब्बे में बंद करके पोस्टमार्टम के लिए ले - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। बर्ड फ्लू के खतरे के बीच क्षेत्र के सहावा ग्राम पंचायत में गांव के समीप बाग, जंगल, श्मशान व पशुचर की भूमि पर मंगलवार सुबह दर्जन भर कौवे मृत मिलने से हड़कंप मय गया। इनके अवशेष कई जगहों पर बिखरे थे। कुछ कुत्ते कौवों के शव को नोच रहे थे। तहसील प्रशासन के हस्तक्षेप पर डॉक्टरों की टीम कौवों के शव पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन

सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने मृत कौवों को देख सूचना पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश कुमार यादव को दी। ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका से परेशान हो गए। जानकारी पर एसडीएम केडी शर्मा ने पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजी। पशु चिकित्सा अधिकारी बीकापुर जेपी सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी तारुन लालमणि प्रजापति, पशु चिकित्सा अधिकारी हैदरगंज आनंद कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी राजेश कुमार शुक्ल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की।
मौके पर करीब आधा दर्जन कौवे मृत मिले। इनके शव को सावधानीपूर्वक डिब्बे में बंद करके पशु चिकित्सालय बीकापुर लाया गया। उप जिलाधिकारी केडी शर्मा ने बताया कि मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम भेजी गई। पशु चिकित्सा अधिकारी बीकापुर जेपी सिंह ने बताया कि मृत कौवों के शव का पोस्टमार्टम और सैंपलिंग की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

आशंका यह भी जताई जा रही है कि ठंड के चलते भी मौत हो सकती है। पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश कुमार यादव ने बताया कि सुबह करीब 15 कौवे के शव कई जगहों पर पड़े थे। कुछ को कुत्ते उठा ले गए। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि कौवों को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मसौधा के मिर्जापुर निमोली गांव में मृत मिले तीन कौवों की मौत एक्यूट डायरिया से हुई थी। इसका कारण संक्रमण था। जिससे कौवों को दस्त होने लगे थे। इसके कारण उनकी मौत हो गई लेकिन इसमें बर्ड फ्लू नहीं था।-डॉ. एसके सिंह, जिला पशु चिकित्साधिकारी, अयोध्या

बीकापुर क्षेत्र के सहावा गांव के समीप बाग में मृत मिले कौवे।- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें