फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद प्रदेश अध्यक्ष के बेटे ने दम तोड़ा

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व सूबे के पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के युवा बेटे की इलाज के दौरान गुुरुवार रात ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पिता की डांट से दुखी होकर दीपावली के दिन शाम को ही प्रदेश अध्यक्ष के बेटे ने घर में ही खुद को गोली मार ली थी।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम को रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान के महोली स्थित घर पर दीपावली के पूजन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष के छोटे बेटे आलोक कुमार सिंह (22) ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली थी। जिला अस्पताल ले जाए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे हालत गंभीर होने के चलते लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान गुरुवार की रात ही आलोक की मौत हो गई। रौनाही थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें