फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर मालगाड़ी रुकी, लगा जाम

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। लखनऊ से बलिया जा रही मालगाड़ी बुधवार को जेबीए स्कूल के पास अचानक खड़ी हो गई। इससे गद्दौपुर रेलवे क्रॉसिंग जाम हो गई और इसके दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इंजन में खराबी दूर होने पर करीब आधे घंटे बाद मालगाड़ी फैजाबाद स्टेशन पहुंची। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

डाउन बलिया की मालगाड़ी लखनऊ के चालक आरपी तिवारी, सहायक राहुल गुप्त और गार्ड रवि सिंह लेकर फैजाबाद आ रहे थे। सिग्नल नहीं मिलने पर जेबीए स्कूल के पास मालगाड़ी खड़ी हो गई। सिग्नल मिलने पर इंजन का प्रेशर बनना बंद हो गया, इससे मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। चालक ने स्टेशन पर सूचना दी तो वहां से लोको लॉबी के कर्मचारी खराबी ठीक करने के लिए भेजे गए। मगर इस बीच चालक ने खुद ही खराबी ठीक कर दी। जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। आधे घंटे बाद मालगाड़ी फैजाबाद पहुंची। इस दौरान अफवाह उड़ गई कि क्रॉसिंग पर कुछ लोग मालगाड़ी पर लदा सामान उतारकर भाग रहे हैं। इस बारे में सहायक स्टेशन अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मालगाड़ी के सभी डिब्बे सील हैं। कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें