फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन सुबह आठ बजे चलेगी इंटरसिटी

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। धनतेरस से फैजाबाद-कानपुर के बीच फर्राटा भरने को तैयार इंटरसिटी पहले दिन सुबह आठ बजे रवाना होगी। सुबह 5:05 बजे के बजाय एक दिन के लिए नए समय से चलने की वजह सांसद लल्लू सिंह के समय को ध्यान में रखकर किया गया है। अगले दिन से ये ट्रेन निर्धारित समय से ही चलेगी। ऐसे में पहले दिन दिन कानपुर से वापसी का समय भी एक बजे के बजाय चार बजे होगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार फैजाबाद से छूटने पर इंटरसिटी का पहला स्टॉपेज सोहावल होगा। इसके बाद ट्रेन रुदौली, दरियाबाद, बाराबंकी, चारबाग, उन्नाव, कानपुर में रुकते हुए सुबह 10:20 बजे अनवरगंज स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी अनवरगंज से दिन में 12:55 बजे चलकर 13:05 बजे कानपुर पहुंचेगी। 14:40 बजे लखनऊ पहुंचने के बाद दस मिनट रुककर फैजाबाद सायं छह बजे पहुंचेगी। 21 अक्तूबर को पहले दिन कानपुर से ट्रेन सायं चार बजे फैजाबाद को रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि संचालन के पहले दिन मंगलवार को सुबह 08:00 बजे इंटरसिटी के चलने का समय सांसद के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए तय किया गया है। बताया कानपुर जाने वाली इंटरसिटी का नंबर 14221 और वहां से वापसी का नंबर 14222 होगा। ट्रेन का संचालन फैजाबाद के पायलट और गार्ड करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट....
उखड़ने लगे लॉक
रविवार दोपहर नई वाशिंग लाइन रेलवे के सुपुर्द कर दी गई। हाल ये रहा कि पटरियों को कसने के लिए बने नए कंक्रीट बेस में जाम किए गए लॉक पैडल क्लिप लगाते ही उखड़ने लगे। एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों लॉक उखड़ गए। निर्माण विभाग ने आनन-फानन में इन लॉकों को विशेष रसायन लगाकर पुन: जाम किया। कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमती ने कुनबा जोड़ा की नीति अपनाते हुए पुरानी ईंटों के पिलर पर बन रहे वाशिंग पिट का ये हाल है तो वाशिंग लाइन की जिंदगी क्या होगी? यह सोचने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें