फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों व शिक्षकों ने मोड़ा मुंह

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की कागजी तैयारियां तो एक पखवारे से चल रही थीं लेकिन जब प्रदर्शनी लगी तो वह रस्मअदायगी भर ही रही। डीआईओएस की ओर से प्रधानाचार्यों को प्रदर्शनी में बच्चों के प्रतिभाग कराने का निर्देश पर निर्देश जारी होता रहा लेकिन जब प्रदर्शनी जीआईसी में लगी तो उसमें सिर्फ पांच विद्यालयों ने ही प्रतिभाग किया। जिले के ज्यादातर विद्यालयों ने डीआईओएस के आदेश को हवा में उड़ा दिया। बुधवार तो सिर्फ नामांकन में गुजर गया जबकि गुरुवार को जीआईसी, जीजीआईसी, मनोहर लाल इंटर कॉलेज, एसएसबी व महाराजा इंटर कॉलेज के 90 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें विभिन्न वर्गों में 48 छात्र/छात्राओं के मॉडल सेलेक्ट हुए। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे एसएसबी के हैं। आश्चर्यजनक तथ्य तो यह है कि शिक्षक वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में एक भी अध्यापक ने प्रतिभाग नहीं किया। विज्ञान प्रदर्शनी प्रभारी अशोक सरोज ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले बच्चे 10, 11, 12 नवंबर में होने वाली मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि यदि प्रदर्शनी का नंबर मार्कशीट में जुड़ता तो ज्यादा भागेदारी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें