फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग कर रहे तीन दोस्त गंभीर घायल

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
रौजागंाव। पटरंगा थाना अंतर्गत रौजागांव-अलियाबाद मार्ग पर धमौरा गांव के पास रविवार दोपहर ट्रिपलिंग कर एक बाइक से जा रहे तीन दोस्त कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों दोस्तों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने हेड इंजरी बताते हुए सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने कार को कुछ दूरी पर रोक लिया, लेकिन चालक भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के गांव सीवन निवासी अतीकुर्रसूल, शान, अहमद एक ही बाइक से शादी में जा रह थे। जैसे ही धमौरा गांव के पास मुड़े कि सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनाें दोस्त दूर जा गिर और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने घायलाें को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुदौली भिजवाया। सीएचसी के चिकित्सकों ने तीनों को हेड इंजरी बताते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। साथ ही कार को दौड़ाकर रुकवा लिया, लेकिन कार चालक मौके से भाग निकला। घटना के काफी देर बाद एंबुलेंस व पुलिस के आने पर ग्रामीण भड़क उठे। लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। ग्रामीणाें ने बताया कि चालक धमौरा निवासी है, उसे पहचान लिया गया है और पुलिस को बता दिया गया है। पुलिस का कहना है मामले में तहरीर मिलते की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें