फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सत्यार्थी को नोबेल गौरव की बात’

Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में शनिवार को कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार मिलने पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें प्रवक्ता डा. विनय मिश्रा ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह भारत एवं समाज कार्य के क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात है। बाल श्रम के उन्मूलन के लिए सत्यार्थी जी ने जो कदम उठाया, वह काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी समाज कार्य क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए उल्लास एवं हर्ष का विषय है। इस अवसर पर डा. दिनेश सिंह ने कहा कि इस तरह के नेक कार्य से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कैलाश सत्यार्थी से प्रेरणा लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें