फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ मनाने जा रही महिला की हादसे में मौत

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। कैंट थाना के औद्योगिक चौकी क्षेत्र में रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला जनपद मुख्यालय से अपने पति के साथ करवा चौथ मनाने के लिए ससुराल लखनऊ जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। उसके पति का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरानगर निवासी प्रणव सिंह (32) वर्तमान में टाटा मोटर्स सुल्तानपुर में तैनात हैं। वह परिवार समेत नगर कोतवाली के कौशलपुरी कॉलोनी में रहते हैं। करवा चौथ के चलते वह शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी तृप्ति (28) को लेकर बाइक से लखनऊ जा रहे थे। लगभग साढ़े छह बजे जैसे ही वह बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंट थाना के औद्योगिक चौकी क्षेत्र में पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विवाहिता तृप्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पति प्रवीण को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के बाद प्रवीण को छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल में मौजूद हादसे के शिकार दंपती के करीबी एसएन सिंह ने बताया कि बाइक को पीछे से एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी और मौके से भाग निकली। वहीं चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र उपेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार दंपती एक जानवर से टकरा गए थे। इससे वह अनियंत्रित हो बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मासूम पर गिरा छज्जा, मौत
फैजाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के कसावबाड़ा में शुक्रवार को हादसे में ढाई वर्षीय इरमा की मौत हो गई। बताया गया कि शाम को बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी इसी दौरान एक बंदर मकान के पुराने छज्जे पर कूदा और छज्जा टूटकर सीधे बच्ची के सिर पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गई। जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें