फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन को रूट डायवर्जन

Wed, 17 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। प्रतिमा विसर्जन के दौरान वर्ष 2012 के अक्तूबर जैसी घटना न हो, इससे बचने के लिए इस बार कई स्थानों पर बैरीकेडिंग की जाएगी। यह निर्देश डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी केबी सिंह ने मातहतों को दिए। इस दिन रुट डायवर्जन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने जीआईसी परिसर देखने के बाद विसर्जन के दिन पुष्पराज चौराहा से पूरब जाने वाले, फतेहगंज से पश्चिम की ओर जाने तथा कसाबबाड़ा-ऋषिटोला की ओर से दक्षिण जीआईसी की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगाने को बैरीकेडिंग कराने का फैसला लिया है। जीआईसी परिसर में प्रवेश-निकास के लिए कॉलेज के अफसरों ने दक्षिणी और उत्तरी गेट को खोले जाने का निर्णय लिया। विसर्जन स्थल पहुंचे अधिकारियों ने वहां पर सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग कराने, वाच टॉवर बनवाने तथा दर्शकों को बैठने के लिए टेंट लगवाने का निर्देश प्रशासन और पालिका चेयरमैन को दिया। सूत्रों के अनुसार विसर्जन के दिन नगर में कुल आठ स्थानों पर बैरीकेडिंग होगी। इसमें चौक-रिकाबगंज में सड़क के दोनों ओर से बैरीकेडिंग की जा सकती है। एसपी सिटी आरएस गौतम, पालिका चेयरमैन विजयकुमार गुप्त, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संयोजक राजेंद्र सिंह राजू, गगन जायसवाल और प्रवक्ता केशव बिगुलर आदि लोगों ने मूर्ति एकत्र होने के स्थल जीआईसी और विर्सजन घाट का मंगलवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिक्कतों, सुझावों और व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें