फैजाबाद। जिले के बिलहरघाट रेलवे स्टेशन पर 31 जुलाई को पिता की लाश के पास रोता मिला बालक मंगलवार को आखिरकार परिवारीजनों से मिल गया। स्टेशन पर मिले इस बालक को जीआरपी ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। जहां से बालक को गद्दोपुर शिशुगृह में भेज दिया गया था। समिति सदस्य अनुराग वैश्य ने बताया कि बच्चे के परिवार को तलाशने के लिए आसपास के कई जिलों की समिति को सूचना भेजी गई थी।
पता चला कि ये बच्चा बस्ती जिले के गौरा बाजार का रहने वाला नौसंदिया है। वह 31 जुलाई को अपने पिता रिंकू के साथ मुंबई से गांव लौट रहा था। रास्ते में संदिग्ध हालात में रिंकू की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में जहरीले पदार्थ से मौत होने का पता चला था। मंगलवार को समिति सदस्यों ने नौसंदिया को उसकी मां संगीता, बुआ सरोज और चाचा संतोष के हवाले कर दिया।