फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम ऊंचाई के अभ्यर्थी नहीं पहुंच पाएंगे रैली स्थल

Wed, 17 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। सेना भर्ती रैली को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयार की गई रणनीति के अनुपालन का जिम्मा फोर्स के कंधों पर डाला गया है। मंगलवार को एसएसपी केबी सिंह व एसपी सिटी आरएस गौतम ने सुरक्षा को लेकर तैयार रणनीति को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने रैली में आने वाली भीड़ के मद्देनजर किए गए रूट डायवर्जन को देखा।
विज्ञापन

बताया गया कि पोस्ट ऑफिस से इंट्री के बाद सेना भर्ती रैली के अभ्यर्थियों को पीआरबी ग्राउंड पहुंचना होगा। अभ्यर्थी लाइन में लगकर असेंबली ग्राउंड में टोकन हासिल करेंगे और वहां ऊंचाई की जांच के बाद असफल अभ्यर्थियों को नियावां के रास्ते वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई है। निर्धारित ऊंचाई के अभ्यर्थी बेस ग्राउंड/हेलीपैड ग्राउंड पर पहुंचेंगे और यहां शारीरिक परीक्षण के साथ दौड़ कराई जाएगी। शारीरिक परीक्षण व दौड़ में असफल अभ्यर्थियों को कंपनी गार्डन, गुप्तारघाट, मीरनघाट के रास्ते सहादतगंज हनुमानगढ़ी की ओर मोड़ा जाएगा। हनुमानगढ़ी से ही अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसें उपलब्ध होंगी। ट्रेन पकड़ने वाले अभ्यर्थी परिक्रमा मार्ग होते हुए मोदहा के रास्ते रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया जाएगा। एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि सुरक्षा तथा तैयार खाके का अनुपालन कराने के लिए चार कंपनी पीएसी के साथ पांच डिप्टी एसपी, 15 थाना व कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। जगह-जगह मार्ग को बैरीकेड किया जा रहा है और बैरियर लगाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें