फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले के दौरान नहीं होगी कटौती

Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन/एमडी एपी मिश्र शुक्रवार को शहर में थे लेकिन उस समय शहर के कई क्षेत्रों की बिजली गुल थी। उन्होंने यहां लगाए गए कैंप के कार्यों का निरीक्षण किया। अफसरों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा की। कहा कि उपभोक्ता की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने सावन झूला मेले के दौरान विद्युत कटौती मुक्ति की बात कही है। मगर पूरे प्रदेश की बिजली आपूर्ति व्यवस्था देखने वाले चेयरमैन के शहर में होने पर भी सुबह से पूरे दिन बिजली गुल रही। शाम को सवा पांच बजे आई बिजली भी दो घंटे बाद कट गई। एमडी एपी मिश्र शुक्रवार दोपहर बाद यहां पहुंचे थे। उन्होंने फेसू कार्यालय में लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया। यहां उपभोक्ता की समस्याओं के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पावर कॉरपोरेशन के अफसरों के साथ बिजली व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। श्री मिश्र ने उपभोक्ता समस्याओं के निस्तारण पर फोकस रखा। कहा कि उपभोक्ता समस्याओं के निस्तारण त्वरित गति से किया जाए। बिजली को लेकर चलाए जा रहे अभियान को तेज करने के लिए कहा। निर्देश दिया कि चाहे वह मीटर लगाने का मामला हो या फिर नए कनेक्शन देने का निर्धारित समय में इसे पूरा किया जाए। ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए उन्होंने बताया कि बाराबंकी के बाद उन्होंने फैजाबाद में कैंप का निरीक्षण किया। उपभोक्ता समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सावन झूला मेले के दौरान विद्युत कटौती मुक्त रखा जाएगा। बैठक के बाद शहर के व्यापारियों ने उनके सामने कागजों में बिजली देने की शिकायत की। साथ ही शहर और देहात को रोस्टर के मुताबिक बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने इस पर कार्रवाई किए जाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया। जोन के मुख्य अभियंता कमलेश चंद्र ने बताया कि अभियान के दौरान फैजाबाद के दोनों वितरण खंडों से 2117, अकबरपुर में 1053, टांडा में 1124 के साथ पूरे मंडल में कुल 4224 नए कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें