फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में फैजाबाद का दबदबा

Thu, 10 Jul 2014 05:31 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। संकुल स्तरीय टीम के चयन के लिए हुए फाइनल मुकाबले के बाद मंगलवार को खिलाड़ी घोषित कर दिए गए। बैडमिंटन में फैजाबाद का दबदबा रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय डाभासेमर में आयोजित कार्यक्रम का समापन व्यायाम शिक्षक आईबी सिंह एवं प्रतिभा पांडेय ने टीम की घोषणा के साथ किया।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग के संकुल - ए के विभिन्न श्रेणी में चयन के लिए फैजाबाद, लखीमपुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सीतापुर, बहराइच, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, लखनऊ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। मंगलवार को खेले गये छात्रों के बैडमिंटन के अंडर - 14 फाइनल मुकाबले में फैजाबाद के प्रभात ने अभिनव को हराकर खिताब जीता, वहीं अंडर - 17 के फाइनल मुकाबले में फैजाबाद के वीरेंद्र ने अनुराग को हराकर अपना परचम लहराया। अंडर -19 के फाइनल में फैजाबाद के अविनाश ने लकी को हराकर अपना चयन पक्का किया। छात्राओं के अंडर -14 के मुकाबले में लखनऊ की आकृति वर्मा ने पूजा रावत को हरा कर खिताब जीता, वही अंडर-17 के फाइनल मुकाबले में फैजाबाद की करिश्मा ने उर्वी वर्मा को हराया, अंडर-19 के फाइनल में फैजाबाद की वैशाली गुप्ता ने पीलीभीत की प्रगति राना को मात देकर फैजाबाद का दबदबा बरकरार रखा।
दूसरी ओर छात्रों के शतरंज के अंडर- 14 फाइनल मुकाबले में बलरामपुर के ज्ञानदीप ने लखीमपुर के अनुराग वर्मा को हराया, अन्डर-17 के फाइनल मुकाबले में अंबेडकरनगर के विवेक ने बरेली के आलोक मलिक को व अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में फैजाबाद के सतेंद्र बहादुर ने लखीमपुर के चित्रांक श्रीवास्तव को मात देकर अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं के शतरंज के अंडर-14 मुकाबले में फैजाबाद की साधना ने बहराइच की प्रतिशा को, अंडर-17 में सीतापुर की कीर्ति ने पीलीभीत की फिजा को व अंडर-19 में बलरामपुर की तनिया गुप्ता ने श्रावस्ती की अपराजिता को हराकर अपना परचम लहराया। प्रतियोगिता में डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें