फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक से मिलेगी स्कूलों की जानकारी

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। बस, कुछ दिनों का इंतजार करिए, इसके बाद आपको सिर्फ एक क्लिक पर जिलेभर के इंटर कॉलेजों की समग्र जानकारी मिल जाएगी। दरअसल, शासन के फरमान पर माध्यमिक शिक्षा विभाग जिले के सभी राजकीय, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों का सारा डाटा एक निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड करा रहा। जिसमें अमुक स्कूल से संबंधित सभी जानकारी मसलन, उपलब्ध शिक्षक, कमरे, छात्र संख्या इत्यादि आसानी से मिल जाएगी। इतना ही नहीं इस कवायद से जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त कॉलेज भी चिह्नित हो जाएंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि पिछले दिनों शासन ने गैर मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों पर नकेल कसने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को सख्त आदेश दिया था। इसके लिए सबसे पहले जिले में संचालित सभी इंटर कॉलेजों का समस्त डाटा एकत्र करा इसे schools.rmsa-up.in पर अपलोड कराने का निर्देश दिया था। बताया जा रहा कि इसी आदेश के अनुक्रम में जिले में डाटा तैयार करने की कवायद शुरू हुई है। डीआईओएस कार्यालय से सभी कॉलेजों को फरमान काफी पहले ही जारी हो गया है। उन्हें अपने कॉलेज संबंधी सभी जानकारी एकत्र कर स्वयं वेबसाइट पर अपलोड कराने को कहा गया है। बताते हैं कि उक्त वेबसाइट पर जिले में मौजूदा समय संचालित सभी 318 कॉलेजों की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी, जिसमें सभी 23 राजकीय इंटर कॉलेज, 50 अनुदानित कॉलेज और 245 गैर अनुदानित कॉलेज शामिल हैं। हालांकि डीआईओएस के आदेश के बाद डाटा अपलोडिंग शुरू हो गई है, पर इस कार्य की रफ्तार काफी धीमी बतायी जा रही। सूत्रों की मानें तो इसी वजह से अभी तक महज तीन राजकीय कॉलेज, चार अनुदानित और लगभग 25 गैर अनुदानित कॉलेजों का ही डाटा अपलोड हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें