फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, दो घर जले

Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। सोहावल के पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित गांव भगवाभीट में रविवार की दोपहर विद्युत शाॅर्ट सर्किट के चलते निकली चिन्गारी से दो घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के दस्ते ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव भगवा भीट में विद्युत आपूर्ति के लिए डाले गए तार ढीले हैं। रविवार की दोपहर में तेज हवा के चलते ढीले विद्युत तार आपस में टकरा गए। इससे शाॅर्ट सर्किट होने से निकली चिन्गारी के चलते गांव के वंशीधर यादव के छप्पर में आग लग गई। इसके बाद आग ने उसके तथा राम कुमार के मकान को भी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पहुंचे फायर दस्ते ने आग पर काबू पाया। वहीं शाहगंज में तेज हवा के दौरान विद्युत शाॅर्ट सर्किट के चलते बाघा कोला काजीसराय में आग लगने से पिपरमिंट मशीन सहित घरेलू समान और उपकरण राख हो गए। उधर टूटे का पुरवा में शनिवार रात आई बारात के दौरान छोड़े गए पटाखे से गन्ने की फसल में आग लग गई, ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से इसे बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें