फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े गोली मारकर रिटायर्ड कर्मी को लूटा

Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। गोला बाजार के व्यवसायी की लूट के लिए हत्या के दसवें दिन बाइकर्स गैंग ने फिर कहर ढाया है। गैंग के दो सदस्यों ने बृहस्पतिवार दिन दहाड़े डेढ़ बजे रिटायर्ड गन्ना सुपरवाइजर को गोली मार कर 50 हजार रुपये लूट लिए। गोली सीने को हल्का जख्म देते हुए निकल गई है। पीड़ित को जिला अस्पताल में लाकर इलाज कराया गया है। एसपी ग्रामीण व सीओ सहित हैदरगंज व बीकापुर के प्रभारियों ने लुटेरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पीयूष रंजन श्रीवास्तव के निर्देश पर हैदरगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के अहिरानी (माझा) निवासी रिटायर्ड गन्ना सुपरवाइजर राम लायक पांडेय (65) दोपहर करीब डेढ़ बजे बैंक ऑफ बड़ौदा चौरे बाजार शाखा से 50 हजार रुपये लेकर अपनी प्लेटिना बाइक से घर जा रहे थे। अचानक बाबा घुसकाई नाथ इंटर कॉलेज के सामने माझा रोड पर बिना नंबर लाल पल्सर सवार मुंह पर गमछा बांधे दो युवकों ने तमंचे के बल पर बाइक को रोकवा लिया। बट से प्रहार कर झोला छीनने का प्रयास किया, लेकिन रिटायर्ड कर्मचारी के भिड़ जाने व झोला छीनने में असफल होने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूकने से गोली सीने को छूकर हल्का जख्म देते हुए निकल गई। बाइकर्स झोला छीन कर हैदरगंज की तरफ चंपत हो गए। घायलावस्था में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने निजी कार से घायल राम लायक पांडेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण पीयूष रंजन श्रीवास्तव, सीओ बीएस मिश्र, प्रभारी बीकापुर एसपी सिंह, थानाध्यक्ष हैदरगंज राजेंद्र शुक्ल समेत जिले की एसओजी टीम मौके पर पहुंची लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिल सका। एसपी ग्रामीण के निर्देश पर हैदरगंज पुलिस ने लूट की प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। उनकी पहचान करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें