फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई टीम ने किया विवादित परिसर का निरीक्षण

Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सदस्यों व पक्षकारों ने रविवार को विवादित परिसर स्थित खुदाई स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने समूचे खोदाई स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई कराई। गर्भगृह को जाने वाले मार्ग पर लगी बालू की क्षतिग्रस्त बोरियों को बदलवाने का कार्य कराया। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के इंदु प्रकाश, एए हाशमी, पर्यवेक्षक जज एसके सिंह, टीएम खान, विवादित परिसर के प्रभारी रिसीवर व एडीएम सिटी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, पक्षकारों में निर्मोही अखाड़े के वकील रणजीत लाल वर्मा, हरदयाल शास्त्री, हाजी महबूब, खालिक अहमद, एम हसबुल्लाह सुबह विवादित परिसर पहुंचे। खोदाई स्थल का निरीक्षण कर मजदूरों के माध्यम से घास-फूस आदि की साफ-सफाई करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें