फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता पीएसी जवान मिला

Sun, 29 Dec 2013 05:44 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जनपद पुलिस ने फिरौती के लिए अगवा किए गए पीएसी के जवान को तलाश लिया है। पुलिस का दावा है कि पीएसी जवान अपने घर पर ही मौजूद था। एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि जिले से गई पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम प्रतापगढ़ में जवान के घर दबिश दी तो वह घर में ही मिल गया। प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रूपापुर नई कॉलोनी का निवासी सुरेश कुमार शर्मा 25वीं वाहिनी सी कंपनी रायबरेली में बतौर सिपाही तैनात है। उसकी ड्यूटी अयोध्या के विवादित परिसर की सुरक्षा में लगाई गई थी। अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ जाने को कहकर उसने 25 दिसंबर को छुट्टी ली थी। जवान की पुत्री शालिनी ने पिता के घर न पहुंचने की बात कह थाना रामजन्मभूमि में गुमशुदगी दर्ज कराई थी व फिरौती के लिए एक लाख रुपए मांगने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें