फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि की परीक्षा का समय बदला

Sun, 29 Dec 2013 05:44 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने भीषण ठंड के मद्देनजर परीक्षाओं का समय बदल दिया है। दो जनवरी से शुरू हो रही विवि की मुख्य व सेमेस्टर परीक्षा अब प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजे के बजाय नौ से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे के स्थान पर एक से चार बजे तक होगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक कैलाशनाथ सिंह ने पूर्व निर्धारित समय में संशोधन की जानकारी देते हुए बताया कि ठंड के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि दो जनवरी से विवि की बीपीएड्/एमपीएड् मुख्य, बैक पेपर व भूतपूर्व परीक्षा वर्ष-2013, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमटीए, एमपीएड्, बीटेक, एमसीए सेमेस्टर पाठ्यक्रम तथा आवासीय परिसर में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रमों की वर्ष-2014 की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसमें करीब साढ़े पांच हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें