फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस के साथ नहीं करना काम

Sun, 15 Dec 2013 05:43 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। महिला अस्पताल के पांच चिकित्सक छुट्टी पर चले गए हैं, जिससे अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त चरमरा गई है। अस्पताल की ध्वस्त हुई चिकित्सा व्यवस्था संभालने के उच्चाधिकारियों ने जितने प्रयास किए सब फेल हो गए। शनिवार को अपर निदेशक ने छुट्टी पर गए और इस्तीफा भेजने वाले चिकित्सकों की नब्ज टटोली तो वे महिला सीएमएस के साथ कार्य करने के लिए तैयार नहीं है। सीएमएस व चिकित्सकों के बीच जारी नूरा कुस्ती में मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के पांच चिकित्सकों के अचानक छुट्टी पर चले जाने से अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ओवर लोड अस्पताल व प्रबंधन से आजिज एक महिला चिकित्सक ने इस्तीफा भेज दिया है। दूसरे चिकित्सक ने अस्पताल में कार्य करने से मना कर दिया। बेपटरी हुई चिकित्सा व्यवस्था संभालने के लिए अपर निदेशक ने कड़े कदम उठाए। सभी चिकित्सकों की छुट्टियां छह दिसंबर को निरस्त कर दी। उसके बाद भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं लौटे तो उनका वेतन भी रोक दिया गया। फिर भी चिकित्सक अस्पताल नहीं आए। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. पीके श्रीवास्तव ने छुट्टी पर गए चिकित्सकों की नब्ज टटोली तो इनमें से कोई भी चिकित्सक ड्यूटी पर आने को तैयार नहीं है। अपर निदेशक ने बताया कि सभी चिकित्सक मौखिक रूप से महिला सीएमएस के साथ कार्य न करने की बात कह रहे हैं, लेकिन कोई भी सीएमएस के खिलाफ लिखने को तैयार नहीं हैं। महिला अस्पताल की सीएमएस भी लिखने के लिए तैयार नहीं हैं कि अस्पताल की व्यवस्था उनसे संभल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कोई न कोई कठोर कदम उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें