फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में धांधली पकड़ी ग्राम प्रधान को नोटिस

Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। मनरेगा के जरिए गांव में बनाई गई सड़क में न तो लंबाई पूरी मिली और न ऊंचाई। शिकायत और जांच के बाद आधी रकम की बंदरबांट करने का मामला पकड़ा गया है। डीएम वीके द्विवेदी ने गांव के प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला मसौधा विकासखंड के गांव पलिया शाहबदी ग्राम पंचायत में मनरेगा के जरिए वित्तीय साल 2010-11 में एक लाख की लागत से 450 मीटर लंबी सड़क बनाने का आगणन प्रस्तुत किया गया था। संपर्क मार्ग टोनिया मार्ग से रघुबीर पांडेय का पुरवा तक था। शिकायत पर जांच में यह सड़क 450 की जगह पर 345 मीटर और ऊंचाई 90 सेमी की जगह 45 सेमी मिली। सत्यापन में केवल आधा कार्य होना पाया गया है। डीएम ने बताया कि गांव की ग्राम प्रधान राधा देवी को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें