फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने छात्रा से किया दुराचार

Fri, 13 Dec 2013 05:43 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बच्ची के साथ दुराचार की रिपोर्ट गुरुवार को दर्ज की गई है। बालिका एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती है। मामले में आरोपी पीड़िता का रिश्ते में चाचा लगता है। पुलिस ने अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन

रिश्ते को कलंकित करने का यह सनसनीखेज मामला खंडासा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि 28-29 नवंबर की रात उसने बालिका को बहला-फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के पिता परदेश में रहकर नौकरी करते है। उनके साथ ही पीड़िता की मां भी रहती है। बच्ची अपनी दादी के पास रहकर पढ़ाई कर रही है। खंडासा पुलिस ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें