फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आधुनिक खेती से किसान कमाएं अधिक मुनाफा’

Thu, 10 Oct 2013 05:38 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद/कुमारगंज। बढ़ती आबादी में देश के हर व्यक्ति को अनाज उपलब्ध कराना अन्नदाता किसान व कृषि वैज्ञानिकों की संयुक्त जिम्मेदारी है। कृषि वैज्ञानिक नित नए-नए शोधकर उन्नत फसलें व बीज ईजाद कर रहे हैं, जिन्हें खेती में अपनाकर किसान भरपूर अन्न उपजा सकते हैं। उक्त विचार फैजाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक बीडी पाल्सन ने बुधवार को एनडी कृषि विवि में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी मे बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठा खेती में अधिक लाभ अर्जित करें। इससे पूर्व डीआईजी ने विवि के प्रभारी कुलपति/मंडलायुक्त फैजाबाद संजय प्रसाद के साथ फीता काट व दीप प्रज्ज्वलित कर किसान मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेले में विवि समेत विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का भी भ्रमण कर अवलोकन किया। प्रभारी कुलपति संजय प्रसाद ने संतुलित रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग व मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह भी किसानों को दी। किसान मेले में आसपास के गोंडा, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, महराजगंज, फैजाबाद, सुल्तानपुर, बाराबंकी आदि जिलों के किसानों ने वैज्ञानिकों से अपनी समस्या का समाधान कराया। हालांकि स्टॉल पर रत्ना मटर के बीज उपलब्ध न होने से किसान परेशान दिखे। मेले में पहले दिन लगभग पांच हजार किसानों ने अपना पंजीकरण कराया। इसके साथ विभिन्न संस्थाओं की ओर से करीब 45 स्टॉल लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में किसानों का जमावड़ा रहा। किसान मेले का आयोजन विवि के प्रसार शिक्षा निदेशालय की अेार से किया गया। इस दौरान निदेशक प्रसार डाॅ. एसपी सिंह, अधिष्ठाता पशुपालन डाॅ. हरिनाम सिंह, निदेशक शोध डाॅ. भगवान सिंह, डाॅ. एनसी गौतम, एपी राव समेत विवि के कृषि वैज्ञानिक, शिक्षक, कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें