फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत, एएनएम पर लापरवाही का आरोप

Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
जानाबाजार। तारुन ब्लॉक के ग्राम पछियाना के मजरे मान का पूरा निवासी 30 वर्षीय ऊषा की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सीएचसी तारुन की एएनएम ने प्रसव के घंटे भर बाद ही प्रसूता को छुट्टी दे दी। हालांकि तब तक प्रसूता को तीव्र दर्द था और रक्तस्राव भी बंद नहीं हुआ था। रात्रि में तीव्र दर्द होने पर परिजन उसे लेकर पुन: अस्पताल पहुंचे किंतु वहां चिकित्सकों ने उसे जिला महिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समये प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि सीएचसी के प्रभारी डॉ. अंसार अली ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें