फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के प्रयास में तीन लोगों को तीन वर्ष की सजा

Sat, 21 Sep 2013 05:37 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। अदालत ने डकैती के प्रयास में तीन लोगों को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार पांडेय की अदालत से हुआ। मामला पूराकलंदर थाने के गांव पलिया रिसाली हनुमतनगर का है। अधिवक्ता अजयवर्मा व राम सुभावन वर्मा ने बताया कि इसी गांव के श्यामलाल सोनी अपने परिवार के साथ दरवाजे पर सोए थे। रात को उनकी नींद खुली तो देखा कि चार बदमाश उनके घर का दरवाजा तोड़ कर घुसने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बचाव के लिए तेजाब की बोतल चारों के ऊपर फेंक दी। इससे चारों झुलस गए। इसकी रिपोर्ट उन्होंने कनकपुर झगरौली निवासी रामकुमार कोरी, राम नगर निवासी गंगा राम के खिलाफ यह कहते हुए दर्ज कराई कि इनके गिरोह के लोगों ने ही डकैती का प्रयास किया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद रामनगर के जमुना निषाद को भी विवेचक ने आरोपी बनाया था। सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों को डकैती के प्रयास का दोषी पाते हुए सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें