फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला कर महिला को लूटा, तीन बदमाश धराए

Sat, 31 Aug 2013 05:35 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर/फैजाबाद। जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक चला रहे युवक को तमंचे की बट से घायल कर पीछे बैठी महिला से जेवरात, मोबाइल व नकदी तथा युवक से डेढ़ हजार रुपये लूट लिए। और मौके से फरार हो गए। सूचना पर घेराबंदी के बाद पुलिस ने बाइक समेत तीनों युवकों को दबोच लिया। हालांकि इनसे अभी रिकवरी नहीं हो पाई है। प्रकरण में युवक की ओर से अज्ञात के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर क्षेत्र में हलचल है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह इनायतनगर थाना क्षेत्र के घुरेहटा निवासी अपनी छोटी बहन के घर से उसके पुत्र अतुल दूबे उर्फ चंचल के साथ बाइक से ऊषा तिवारी पत्नी स्व. अनिल तिवारी अपने घर कुमारगंज थाना क्षेत्र के गांव चिखड़ी पूरे तिवारी हरदोइया जा रही थीं। महिला का कहना है कि जैसे ही उनकी बाइक खड़भड़िया-भिटारी मार्ग पर खड़भड़िया चौराहे से महज 100 मीटर दूर प्राथमिक स्कूल के पास पहुंची, लाल रंग की बाइक सवार तीन युवकों ने लगभग साढ़े दस बजे ओवरटेक कर तमंचे से धमकाकर उनकी बाइक रोक ली। बाइक को रोकने के बाद जेवरात उतारने को कहा। विरोध करने पर उनमें से एक युवक ने तमंचे की बट से चंचल के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। डर वश उसने गले की सोने की चेन, हाथ के दोनों कंगन, तीन अंगूठी तथा पर्स युवकों के हवाले कर दिया। पर्स में चार हजार 500 रुपये, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल, बैंक लॉकर की चाभी रखी थी। फरार होने के पूर्व बदमाशों ने चंचल की जेब में रखे डेढ़ हजार रुपये भी लूट लिए।
हल्ला-गोहार मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की खबर पुलिस को दी। सूचना के बाद आसपास के थानों तथा मार्गों पर पुलिस को सतर्क कर घेराबंदी तथा बाइक सवार युवकों की तलाश का निर्देश दिया गया। घेराबंदी के चलते हैरिंगटनगंज-धनपतगंज मार्ग पर पुलिस ने लाल रंग की बाइक (यूपी 44 यू 4669) सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि जामा तलाशी में उनके कब्जे से अभी लूटी गए जेवर व अन्य सामान नहीं मिले हैं। सामान की बरामदगी के लिए पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

प्रकरण में पहले पीड़ित महिला ऊषा तिवारी की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई थी, लेकिन बाद में अतुल उर्फ चंचल से पुलिस ने तहरीर लिखवाई। चंचल को घटनास्थल ले जाकर मौका-मुआयना भी किया। पीड़ित युवक ने पीली टीशर्ट वाले एक युवक को पहचानने की बात कही है।
थानाध्यक्ष इनायतनगर यशवंत सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के घुरेहटा निवासी अतुल दूबे उर्फ चंचल की तहरीर पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने लाल रंग की बाइक के साथ तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मौका-मुआयना भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें