फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकी नवमी आज उत्सव में डूबी नगरी

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या (ब्यूरो)। जानकी नवमी पर्व रविवार को है। प्रसिद्ध छोटी देवकाली मंदिर में बैशाख नवरात्र व जानकी जन्मोत्सव पर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के आयोजनों के साथ मंदिर का 78वां वार्षिकोत्सव भी मनाया जा रहा है। शनिवार को मंदिर से गाजे-बाजे के बीच मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को मां के दरबार में फूलबंगले की झांकी सजाई जाएगी और 1051 बातियों से आरती होगी।
विज्ञापन

कनक भवन, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, श्रीकालेराम समेत अन्य मठ-मंदिरों में जानकी जन्मोत्सव पर्व को उत्सव के रूप में मनाए जाने की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रसिद्ध छोटी देवकाली मंदिर में श्रीदेवकाली समाज के तत्वावधान में बैशाख नवरात्र व जानकी जन्मोत्सव पर्व पर 10 से 25 मई तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में नौ दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ 10 मई से आयोजित हो रहा है। शाम को मंदिर से गाजे-बाजे के साथ मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। छोटी देवकाली से श्रंगारहाट, हनुमानगढ़ी, बाबू बाजार, नयाघाट सरयू तट होते हुए शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर में पहुंच समाप्त हुई। शोभायात्रा में संस्था के उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद द्विवेदी, संरक्षक मिश्रीलाल वर्मा, मंत्री राजेंद्र सिंह, उपमंत्री भगवतीधर द्विवेदी, महंत धनुषधारी शुक्ल आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें