फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में तीन आशा बहुओं समेत छह घायल

Mon, 29 Apr 2013 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में तीन आशा बहुओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र स्थित बाबा करोरेदास हनमुत इंटर कॉलेज के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक बाइक सवार धोबी कल्याण समिति के दिवाकर कनौजिया निवासी अबनपुर सरोहा व संतोष सिंह निवासी कंदैला तथा दूसरी बाइक पर सवार केशवराम घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मसौधा स्थित कुष्ठ रोग आश्रम के पास अचानक जंगली सूकर के आ जाने से एक टैंपो पलट गया। दुर्घटना में मसौधा स्थित पीएचसी पर आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहीं आशा बहू नैपुरा गांव निवासी शांति व सावित्री तथा कल्याण भदरसा की मीरा जख्मी हो गईं। पीएचसी के प्रभारी डॉ. जीसी पाठक ने बताया कि तीनों आशा बहुओं का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें