फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ छेड़छाड़, मारपीट

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली अंतर्गत नंदरौली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस किशोरी को मेडिकल परीक्षण करवाने के लिए उसके घर से लाई है। मामले को लेकर पहले सुलह समझौते का किशोरी की मां के ऊपर दबाव डाला गया, लेकिन प्रभारी कोतवाल को जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर क्षेत्र के नंदरौली निवासी व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ की शिकायत की है। उसका आरोप है कि गांव के ही खन्नन द्वारा छेड़छाड़ की जाती है और विरोध करने पर उसकी पुत्री को जाति सूचक गाली देकर मारा पीटा गया है। प्रभारी कोतवाल यशवंत सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है, आरोपी को पकड़ने के लिए मौके पर पुलिस भेजी गई है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडेय ने भी घटना की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें