फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या तक दौड़ेंगी प्रयाग पैसेंजर

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। मांग के अनुरूप सुरक्षा बल न पाने के बावजूद चौदह कोसी परिक्रमा पर बेहतर प्रदर्शन से गदगद रेलवे का ध्यान अब अयोध्या के प्रमुख व आखिरी पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर है। उसे उम्मीद है कि इस मेले पर अतिरिक्त बल के साथ ही सुरक्षा के दूसरे संसाधन मिलेंगे। इसके साथ ही फैजाबाद में समाप्त होने वाली तीन जोड़ी प्रयाग पैसेंजर ट्रेनें अयोध्या से चलेंगी। 21 नवंबर का चौदहकोसी परिक्रमा 22 नवंबर को निर्विघ्न निपट गया। इससे आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे तीनों ने राहत की सांस ली है। अब तीनों का ध्यान 28 नवंबर को पड़ने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल निपटाने पर है। इस दिन परिक्रमा से भी बड़ा रेला अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। इसे सहजने में रेलवे को खासी मशक्कत करनी होगी। आरपीएफ पोस्ट के कार्यवाहक सहायक निरीक्षक केआर रोशन को उम्मीद है कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान से पहले अतिरिक्त बल मिल जाएगा। बताते चलें परिक्रमा के लिए आरपीएफ की ओर से पांच सहायक निरीक्षकों और 20 हवलदारों की मांग की गई थी, लेकिन उसे एक अदद जवान नहीं मिला था। श्री रोशन ने बल न पाने की स्थिति में कहा, इस बार उनका दायरा परिक्रमा की तुलना में कम और भीड़ ज्यादा है। बल न मिलने पर मौजूद स्टाफ से स्नान निपटेगा। जीआरपी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिक्रमा पर मांग के अनुरूप बल नहीं मिला था, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर पीएसी, पुलिस जवान के साथ ही सुरक्षा उपकरण मिलेंगे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त रहने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें