फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनव्वर राना सहित पांच को माटी रतन

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। अवध के ख्यातिलब्ध माटी रतन सम्मान की घोषणा गुरुवार को की गई। हिंदी साहित्य में सुधाकर अदीब, उर्दू में शायर मुनव्वर राना, पत्रकारिता में दिनेश पाठक, चिकित्सा में डॉ. चंद्रगोपाल पांडेय तथा समाजसेवा में डॉ. कृपाशंकर तिवारी का चयन माटी रतन सम्मान के लिए हुआ है। पहली बार शहीद अशफाक उल्लाह खां की याद में पांच प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह जानकारी अशफाक उल्लाह खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने दी। वह सिविल लाइंस स्थित होटल शाने अवध में प्रेस से मुखातिब थे।
विज्ञापन

अशफाक उल्लाह खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि अशफाक की शहादत को सच्चे अर्थों में सलाम करने के लिए तथा उनकी यादों को संजोए रखने के लिए पहली बार संस्थान की ओर से 25 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इसमें से पांच विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र गोविंद कुमार, विद्यासागर तथा मूक एवं बधिर विद्यालय के दुर्गेश मिश्र और मजलिस एकआना मसलिम यतीमखाना के छात्र मोहम्मद इम्तियाज व मोहम्मद चांद को शहीद अशफाक उल्लाह खान छात्रवृत्ति दी जाएगी। इन छात्रों को पांच-पांच हजार की धनराशि मिलेगी। 19 दिसंबर को जेल परिसर में अशफाक की शहादत स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में माटी रतन सम्मान व छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें