फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर 32 हजार रुपये छीने

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा/मवई। थाना क्षेत्र में पचलो गांव के पास शारदा सहायक नहर की पटरी पर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने एक मोटरसाइकिल सवार से मारपीट कर 32 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। वारदात बुधवार देर शाम की है। पटरंगा थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा मजरा नूरपुर निवासी रामप्रकाश पुत्र जानकी प्रसाद के मामा डिलवल निवासी शीतला प्रसाद की तबियत खराब थी। मामा के इलाज के लिए रामप्रकाश को रुपये भिटरिया स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाने थे। इसी के चलते वह बुधवार को 32 हजार रुपये लेकर बाइक से निकला था। वहां पहुंचने पर पता चला कि मामा की मौत हो गई है। शाम लगभग साढ़े सात बजे वह मामा का शव लेकर ननिहाल पहुंचा। थोड़ी देर बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। रामप्रकाश का आरोप है कि एक बाइक पर सवार दो युवक उसके पीछे लगे हुए थे, जबकि एक बाइक के साथ दो युवक पहले से पचलो गांव के पास शारदा सहायक नहर की पटरी पर खड़े थे। आरोप है कि नहर की पटरी पर मौजूद बाइक सवार युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो युवक भी वहां पहुंच गए। सभी ने उनकी पिटाई कर जेब में रखे 32 हजार रुपये छीन लिए और मौके से भाग निकले। चीख-पुकार के बाद मौके पर पहुंचे गांव वालों ने उसे थाने पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसको इलाज के लिए पीएचसी भिजवा दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर में लिखा है कि अंधेरा होने से वह बदमाशों को पहचान नहीं सका। पुलिस की जांच में रकम छीनने की बात साबित नहीं हुई है। मामले में धारा 323, 504, 427 के तहत चार अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। पीड़ित को इलाज के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें