फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल ब्लास्ट में 39वें गवाह की जिरह पूरी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। कचहरी सीरियल ब्लास्ट प्रकरण में शनिवार को मंडलीय कारागार में लगी विशेष अदालत में अभियोजन पक्ष ने 39वें गवाह को पेश किया, जिससे बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। अब मामले में अगली पेशी एक दिसंबर नियत की गई है। एडीजीसी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को अभियोजन पक्ष के 39वें गवाह और वाराणसी के साइकिल स्टैंड कर्मी विनोद दुबे को अदालत में पेश किया गया, जिससे बचाव पक्ष के अधिवक्ता शोएब खान ने जिरह की। चारों को लखनऊ जेल से विशेष सुरक्षा में लाकर जेल में लगी विशेष अदालत में अपर जिला जज मोहम्मद हुसैन के समक्ष पेश किया गया। सुनवाई के बाद उन्हें पुन: जेल भेज दिया गया। अब अगली पेशी पर फेहरिस्त के मुताबिक अभियोजन पक्ष के 40वें गवाह को गवाही के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें