फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

191 क्षेपं सदस्य पदों के लिए 952 नामांकन पत्र दाखिल

Fri, 09 Oct 2015 11:00 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक 104 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष नामांकन के पहले दिन 407 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि 14 न्याय पंचायतों के लिए 14 काउंटर बनाए गए थे। 14 एआरओ समेत 28 ब्लॉक कर्मी अलग-अलग टेबुलों पर लगाए गए थे।

नामांकन के दौरान तारुन-फैजाबाद के मुख्य मार्ग को बैरियर लगाकर प्रतिबंधित कर दिया गया था जिसकी वजह से राहगीरों को आने-जाने में खासी दिक्कत हुई।

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 87 पदों के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। चिलचिलाती धूप में उम्मीदवारों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


टेंट की व्यवस्था न होने से लोगों को तेज धूप में घंटों खड़े रहना पड़ा। विकासखंड परिसर में 11 न्याय पंचायतों के लिए 11 काउंटर बनाए गए थे। इनमें अलग-अलग 11 एआरओ की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


आरओ जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि कुल 545 नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी।

सुरक्षा के नामांकन के दौरान कडे़ इंतजाम किए गए थे। नामांकन के लिए प्रत्याशी व उसके साथ एक प्रस्तावक को ही परिसर में जाने की अनुमति रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें