सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज से
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग (सेंटर आफ एक्सीलेंस) एवं एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंसेज (आईएपीएस) अयोध्या चैप्टर उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 27 अप्रैल से पहली मई तक राष्ट्रीय वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्कशॉप में आर-कंप्यूटिंग फॉर लर्निंग रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन विषय पर एक सप्ताह का आयोजन होगा। वर्कशॉप में प्रत्येक राज्य के वैज्ञानिक, शिक्षक एवं शोध छात्र जुटेंगे। संयोजक प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि इस वर्कशॉप का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के दिशा-निर्देशन में किया जाएगा।
इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है जिसमें वर्कशॉप के सचिव डॉ. अभिषेक सिंह सहित विभाग के अन्य शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रो. मिश्र ने बताया कि वर्कशॉप का उद्घाटन 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे गणित एवं सांख्यिकी विभाग के सेमिनार सभागार में किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. विजय कुमार, दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर होंगे।