मुरादाबाद में चुनाव कराने के लिए पुलिस की 19 पार्टियां रवाना
अयोध्या। मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन से पुलिस के सशस्त्र व बिना शस्त्र की 19 पार्टियां रवाना हुई। इनमें कुल 866 पुलिस के अधिकारी व जवान शामिल रहे। इन पार्टियों को एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रवाना करने से पूर्व टीम के साथ बीफ्रिंग कर उन्हें अपनी ड्यूटी व कर्तव्य बोध का एहसास कराया गया। इसके साथ ही उन्हें ईवीएम व वीवी पैट के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस के इस 19 टीम में एक डिप्टी एसपी, एक निरीक्षक, 59 एसआई, 19 मुख्य आरक्षी, 786 आरक्षी शामिल हैं। इस मौके पर सीओ सिटी अरविंद चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे।