फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो अयोध्या को अब तक 12 हजार 321 ने कराए पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो अयोध्या को अब तक 12321 ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

अयोध्या। खेलों अयोध्या के लिए अब तक 12321 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं 15 से 22 फरवरी तक आयोजित होंगी। खेलों अयोध्या के तहत पहली बार न्याय पंचायत, विकास खंड व जनपद स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

सीडीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए अब तक कुल 12321 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद की प्रतियोगिताएं 15 से 22 फरवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के सुविधा के लिए वेबसाइट पर खेल मैदानों की सूची एवं प्रतियोगिताओं की प्रस्तावित तिथियां भी प्रदर्शित की जा रही हैं। न्याय पंचायत पर विजयी खिलाड़ियों के लिए कबड्डी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान तथा एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

न्याय पंचायत स्तर पर कबड्डी और एथलेटिक्स विकास खंड स्तर पर कबड्डी, एथेलेटिक्स, वॉलीवाल और जनपद स्तर पर एथेलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीवाल एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में जनपद के 130 न्याय पंचायतों के तहत आने वाले 835 ग्राम पंचायतों के खिलाड़ी के प्रतिभाग करेंगे। न्याय पंचायत स्तर से विजयी खिलाड़ी विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे और विकासखंडों से विजयी खिलाड़ी जनपद स्तर पर भीमराव अंबेडकरनगर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, डाभासेमर में प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें