फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के संयुक्त अस्पताल के विकास पर 59 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के संयुक्त अस्पताल के विकास को 59 करोड़
विज्ञापन

अयोध्या। प्रदेश सरकार के बजट में मेडिकल कॉलेजों के शीघ्र निर्माण के लिए बड़ी धनराशि की घोषणा की गई है। करीब 59 करोड़ की धनराशि से मेडिकल कॉलेज की क्लीनिकल कक्षाओं के लिए कॉलेज का हिस्सा बन चुके संयुक्त मेडिकल कॉलेज का विकास कर जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी। इससे चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को और सहूलियत मिलने के आसार हैं।

गंजा स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कुल लागत मूल्य 189 करोड़ में से अब तक 130 करोड़ की धनराशि निर्गत हो चुकी है और करीब 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है। अभी भी विद्युत संयोजन, फर्नीचर की व्यवस्था सहित अन्य कार्य शेष हैं। जबकि भवन की संरचना तैयार हो चुकी है और फिनिशिंग का कार्य जारी है।
विज्ञापन


वहीं, मेडिकल कॉलेज की क्लीनिकल कक्षाओं के लिए संयुक्त मंडलीय अस्पताल का चयन किया गया है, जहां शेष दो सौ बेड का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इन समस्त कार्यों के पूर्ण होने में अभी 59 करोड़ की दरकार है। जिसमें करीब 1.06 करोड़ की लागत से विद्युत संयोजन व फर्नीचर पर खर्च होगा। शेष करीब 35 करोड़ रुपये संयुक्त मंडलीय अस्पताल के विस्तार, नर्सिंग हॉस्टल व फिनिशिंग पर खर्च होंगे।
विज्ञापन


बजट में घोषित धनराशि मिलते ही निर्माण कार्यों को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है। कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर डीपी सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पूर्ण होने में करीब 59 करोड़ रुपये की आवश्यकता है, जो इस बजट से मिलेंगे। जुलाई में निर्माण कार्य पूरा करके कक्षाएं शुरू की जाएंगी। अभी 300 बेड के मंडलीय अस्पताल से क्लीनिकल कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें