फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 422 प्रतिभागियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेले में 422 प्रतिभागियों का चयन
विज्ञापन

अयोध्या। आईटीआई, सेवायोजन एवं उप्र कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई परिसर में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 422 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

रोजगार मेेले में ऐजिस लखनऊ, महिंद्रा एवं महिंद्रा लिमिटेड, हाईफ्लो इंडस्ट्रीज प्रालि., शिवशक्ति बायोटेक्नालोजी, सेफ एजूकेट लर्निंग प्रालि., ओमेक्स आटो लि., अंबिका स्टील्स, वाइब्राकोस्टिक लि. सहित 12 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


दो दिवसीय रोजगार मेले में कुल 845 लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से आईटीआई उत्तीर्ण 207 प्रशिक्षणार्थी, उप्र कौशल विकास मिशन के 44 व अन्य 171 इस प्रकार कुल 422 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


रोजगार मेले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक एमके श्रीवास्तव, आईटीआई के प्रधानाचार्य केके लाल, ओपी सिंह, राकेश मौर्या, आरटी गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें