फैजाबाद। जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आई कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया व शेष शिकायतों के लिए टीम का गठन कर उसका तत्काल निस्तारण करने का आदेश दिया गया। इस दौरान कुल 59 शिकायतें आई, जिनमें से मात्र 14 का मौके पर निस्तारण किया गया।
बीकापुर कोतवाली में एसडीएम बृजेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न समाधान दिवस में कुल 7 शिकायतें आई, जिसमें से एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। प्रभारी एसएसपी संजय कुमार ने भी समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायतें सुनीं। इस मौके पर कोतवाल रामचंद्र सरोज के अलावा कोतवाली के उप निरीक्षक आरक्षी तथा राजस्व कर्मी शामिल रहे।
कोतवाली रुदौली में कुल छह शिकायतें आईं जिनमें दो का निस्तारण किया गया। यहां तहसीलदार शिव प्रसाद, कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव, राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। थाना इनायतनगर में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा व नायब तहसीलदार हृदय नारायण तिवारी की मौजूदगी मेें कुल 4 शिकायतें आईं, जिनमें से किसी का निस्तारण नहीं हो सका।
वहीं, थाना खंडासा में एसडीएम केडी शर्मा व थाना प्रभारी अवनीश चौहान की मौजूदगी में कुल 4 शिकायतें आईं, इनमें से किसी का निस्तारण नहीं हो सका। कुमारगंज थाना में मिल्कीपुर नायब तहसीलदार हृदय राम त्रिपाठी व थाना प्रभारी रामप्रकाश को 5 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमे मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
महराजगंज थाने में नायब तहसीलदार दया शंकर त्रिपाठी की मौजूदगी में एक शिकायत आई जिसका निस्तारण नहीं हो सका। नायब तहसील दार गजानन दुबे की अध्यक्षता में तारुन थाना पर कुल आठ शिकायतें आयीं जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी बीकापुर बृजेंद्र द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने थाना दिवस का जायजा लिया। हैदरगंज थाने पर सर्किल कानूनगो राम सूरत वर्मा व प्रभारी निरीक्षक राम आसरे यादव की मौजूदगी में 5 मामले आए, इन सभी का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
रौनाही थाने कुल 07 मामले आए, इनमे से एक मामले का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। यहां नवागत तहसीलदार वीके सिंह, नायब तहसीलदार पैगाम हैदर व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे। गोसाईगंज थाने में सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में कुल 4 शिकायतें आई, इनमें से किसी का निस्तारण नहीं हो सका।
वहीं अयोध्या कोतवाली में सीओ राजू साव व प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय की मौजूदगी में 2 शिकायतें व आरजेबी थाने में थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह की मौजूदगी में 1 शिकायतें आई, जिसका निस्तारण कर दिया गया। थाना पूराकलंदर में 3 व मवई थाने में दो मामले आए जिनका निस्तारण नहीं हो सका।