फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने व्यापारियों के चार बच्चों को पीटा, विरोध में दुकानें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने व्यापारियों व बच्चों को पीटा, एसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने विरोध में दुकानें बंदकर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

सांसद, एसडीएम और सीओ ने समझाबुझाकर कराया शांत

फैजाबाद। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी में गुरुवार देर शाम गश्त पर निकली पुलिस टीम ने गांव के कुछ युवा व्यापारियों और किशोरों की पिटाई कर दी। मामले ने शुक्रवार सुबह तूल पकड़ लिया। आक्रोशित दुकानदार और ग्रामीण दुकानें बंद करके सड़क पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

लोग आरोपी उपनिरीक्षक व अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर सांसद लल्लू सिंह, एसडीएम बृजेंद्र द्विवेदी, सीओ अरविंद चौरसिया द्वारा घंटों वार्ता के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। प्रभारी एसएसपी ने मामले में एक एसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


जलालपुर माफी निवासी जानकी निषाद, मनजीत निषाद आदि ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे गांव के निवासी शिवा (12), पंकज (22), धनंजय (12) व दिवाकर (17) बाजार से घर जा रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकली कोतवाली की पुलिस टीम ने चारों को रोककर पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सभी को पीट दिया।

मामले की जानकारी पीड़ितों द्वारा बाजार के लोगों और परिवारीजनों को दी गई। बच्चों व युवा व्यापारियों के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी से जलालपुर बाजार के दुकानदार और गांव के लोग भड़क गए। सभी अपनी दुकानें बंद कर शुक्रवार सुबह जलालपुर तिराहे पर इकट्ठा हो गए और आक्रोश व्यक्त करना शुरू कर दिया।

भीड़ ने मौके पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस के अलावा एसडीएम बृजेंद्र द्विवेदी, सीओ अरविंद चौरसिया, कोतवाल रामचंद्र सरोज मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मौके पर सांसद तथा एसएसपी के आने की मांग करने लगे।

कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सांसद लल्लू सिंह और पुलिस अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की काफी देर तक वार्ता हुई। सांसद ने एसएसपी से मिलकर मारपीट के दोषी उप निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया, उसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, शैलेंद्र पांडे , प्रधान हरिश्चंद्र निषाद, मुकेश निषाद, मोतीराम निषाद, आसाराम निषाद, राम सफल निषाद, मनजीत निषाद, सर्वादीन, भरत जी श्रीवास्तव, दीप नारायण शुक्ला, रमेश, हरीश कुमार, अमन भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रभारी एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि मामले में एसआई शैलेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया कि पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि वो लोगों से शालीनता से पेश आए, बिना सबूत व तथ्य के किसी को परेशान नहीं किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें