फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे तेल का दाम गिरने पर भी बढ़ाया जा रहा पेट्रो मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही सरकार
विज्ञापन

फैजाबाद। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कच्चे तेल का दाम गिरने पर पेट्रो मूल्य बढ़ाया जा रहा है। पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने चहेते पूंजीपतियों के मुनाफा पहुंचाने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा रही है। प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की नियत से कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा व पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ जिलेभर में जन संवाद स्थापित करेगी। बैठक में पीसीसी सदस्य एवं महानगर प्रवक्ता मो. शरीफ, पीसीसी सदस्य अशोक कनौजिया, युवक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष करण त्रिपाठी, सेवा दल के महामंत्री फ्लावर नकवी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष मंसाराम यादव, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें