फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन के विरोध में बीएससी तृतीय के छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में बीएससी फेल छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को विभिन्न जनपदों से आए छात्रों के एक समूह ने धरना-प्रदर्शन किया है। कुलपति का पुतला फूंकने के साथ फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग को आधे घंटे तक जाम कर दिया। बाद में पुलिस बल की सक्रियता से जाम हटाया गया। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन पुनर्मूल्यांकन की बार-बार गलत सूचना दे रहा है।
बीएससी तृतीय वर्ष के फेल छात्रों का एक समूह गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक से मिला। छात्रों का कहना था कि पहले उनको 14 जून को मामले के हल के लिए बुलाया गया था। फिर 18 जून को बुलाया गया, 20 जून तक कोई कार्रवाई न होनेे पर इस दिन आंदोलन किया गया। इसके बाद फिर विश्वविद्यालय ने 100 कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कर पहले अपने को संतुष्ट होने की बात कही। इसकी घोषणा के बाद पहले ही दिन 400 फॉर्म पड़ गए थे लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी प्रक्रिया अधर में है। जबकि विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में एमएससी समेत विभिन्न मास्टर डिग्री की कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गया है। कुछ छात्रों का आरोप था कि वह बीएससी तृतीय वर्ष का रिजल्ट घोषित न होने से बीटीसी की परीक्षा में भाग नहीं ले सके। परीक्षा नियंत्रक से मिलने के बाद छात्रों का समूह कुलपति की गाड़ी के सामने बैठ गया। बाद में बाहर निकले कुलपति ने छात्रों की पीड़ा सुनी और दो जुलाई तक 400 कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन पूर्ण कराने की बात कही। इसके बाद छात्रों का आक्रोश थमा नहीं। छात्रों ने बाहर आकर प्रदर्शन करने के साथ कुलपति का पुतला फूंका और इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर लेट गए। इससे लगभग आधे घंटे तक मार्ग जाम रहा। बाद में पुलिस प्रशासन ने आकर मार्ग खाली कराया। प्रदर्शन करने वालों में मीनाक्षा उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, अविनाश सिंह, प्रखर सिंह, विनीता जायसवाल, अंशिका तिवारी, अभिषेक वर्मा, सुमित वर्मा, बब्लू यादव, आलोक वर्मा समेत गोंडा, बस्ती व बहराइच आदि जिलों से आए तमाम छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेल छात्रों को नहीं मिली उत्तर पुस्तिकाओं की पीडीएफ
अवध विवि में बीएससी तृतीय वर्ष के फेल छात्रों संबंधी विवाद को उपजे एक पखवारे का समय बीतने को है। लेकिन विश्वविद्यालय की परीक्षा संचालन समिति अभी तक छात्रों को उनकी उत्तर पुस्तिका नहीं उपलब्ध करा सकी है। पहले छात्रों की ओर से जो आवेदन किए गए उनकी उत्तर पुस्तिकाओं को विश्वविद्यालय ने अपने सैंपुल के तौर पर इस्तेमाल कर लिया। अगर सिर्फ इन्हीं छात्रों को सिर्फ उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो स्टेट मिल जाती तो गुरुवार को छात्रों को आंदोलन की नौबत शायद न आती। आम आदमी पाटीग् के प्रांतीय प्रवक्ता सभाजीत सिंह का आरोप है कि अगर परीक्षा के आखिरी दिन परीक्षा केंद्र बदलना होता तो परीक्षा संचालन समिति अवश्य जाग जाती। उसको तमाम नियम-कानून के पेंच याद आ गए होते। छात्रों के भविष्य का सवाल है तो परीक्षा संचालन समिति को कुछ सूझ नहीं रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें