फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में सोमवार को हुईं तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर खजुरहट निवासी महेश कुमार (22) वर्ष अपने छोटे भाई रमेश कुमार (15) वर्ष के साथ बाइक से सोमवार सुबह करीब 9 बजे बीकापुर बाजार आ रहा था। नगर पंचायत क्षेत्र के बिलारी माफी तिराहे के पास इलाहाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। महेश कुमार को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर किया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल आरके राणा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार हैदरगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर टिकरा निवासी महेश कुमार (20) तथा किशन कुमार (19) एक बाइक पर सवार होकर गैस सिलेंडर लेकर गैस भरवाने जा रहे थे। मऊ गांव के समीप बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष रामचंद्र सरोज ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बोलेरो को कब्जे में ले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार रौनाही थाना क्षेत्र के अंबरपुर निवासी रामबरन मिश्रा(67) सोमवार को भेलसर से घर जा रहे थे। मखवापुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बुजुर्ग की घटनास्थल पर मौत हो गई। उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र अशोक कुमार की तहरीर मिली है, दुर्घटनाकारित कार को कब्जे लिया गया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें