फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसटी घोटाले की जांच पूरी, अब कार्रवाई का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
43.80 लाख उड़ाने वाली ट्राईमेक्स कंपनी की मदद करने वाले अफसर-कर्मियों की बनी लिस्ट
विज्ञापन

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन के फैजाबाद डिपो में 43.80 लाख के एमएसटी घोटाले की जांच पूरी हो गई है। मुख्यालय से आई जांच टीम अब परिवहन निगम के एमडी पी गुरु प्रसाद को रिपोर्ट सौंपेगी। एमडी को रिपोर्ट सौंपें जाने के बाद लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
फैजाबाद डिपो में एमएसटी घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद ऑनलाइन एमएसटी बनाने वाली कंपनी ट्राईमेक्स के टीम लीडर समेत पांच लोगों पर विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साथ ही विभागीय लापरवाही के लिए परिवहन निगम के एमडी पी गुरु प्रसाद ने उप मुख्य लेखाधिकरी ऑडिट लखनऊ एमबी नाटू व एआरएम फाइनेंस लखनऊ केएस मूर्ति को जांच के लिए फैजाबाद डिपो भेजा था। टीम ने डिपो पहुंच कर बुधवार को 10 घंटे से अधिक गहन छानबीन की। बताया जा रहा है कि प्रपत्रों व पूछताछ के आधार पर जांच टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। यह रिपोर्ट परिवहन निगम के एमडी को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी ओर जांच टीम की वापसी के बाद फैजाबाद डिपो के कर्मचारियों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हैं। गुरुवार को पूरा दिन कर्मचारी एमएसटी घोटाले व जांच टीम की बातें करते रहे । जांच अधिकारी एम बी नाटू ने बताया था कि सबसे टीम ने घोटाले की सही राशि जानने की कोशिश की। इसके बाद समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से बारी-बारी पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की। इसके साथ ही लेखा विभाग में कैश का मिलान भी कराया। देर रात 10 बजे तक जांच का सिलसिला जारी रहा। जांच टीम ने बहुत से प्रपत्रों को अपने साथ भी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क परिवहन निगम के एमडी पी गुरु प्रसाद की ओर से गठित जांच टीम ने हकीकत परखी है। क्या होना है इसका निर्णय मुख्यालय को करना है।- एसके शर्मा, आरएम, फैजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें