फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की आडिट टीम ने 10 घंटे की गहन छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की ऑडिट टीम ने 10 घंटे की गहन छानबीन
विज्ञापन

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन के फैजाबाद डिपो में हुए एमएसटी घोटाले की जांच के लिए रोडवेज की ऑडिट टीम बुधवार को डिपो आ धमकी। टीम ने एआरएम ऑफिस समेत कैश रूम, लेखाविभाग व वर्कशॉप तक में छानबीन की। सुबह 10 बजे शुरू हुई छानबीन देर शाम तक चलती रही। सूत्रों की माने तो एमएसटी घोटाले के अलावा डीजल घटतौली व डब्ल्यूटी प्रकरण की भी जांच हुई है। डिपो के कई कर्मचारी व अधिकारी कार्रवाई की जद में हैं।
फैजाबाद डिपो में 43.80 लाख रुपये के एमएसटी घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद ट्राईमेक्स कंपनी के टीम लीडर शिवांग गुप्ता समेत अन्य कर्मचारियों पर प्राथमिक दर्ज होने के बाद परिवहन निगम के एमडी पी गुरु प्रसाद की ओर से मंगलवार को जांच टीम गठित की गई थी। इसमें उप मुख्य लेखाधिकारी एमबी नाटू व मुख्यालय के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के एस मूर्ति अपनी टीम के साथ बुधवार को सुबह 10 बजे फैजाबाद डिपो आ पहुंचे। दोनों जांच अफसरों सबसे पहले एआरएम अविनाश चंद्र के ऑफिस में गए। यहां एआरएम को मिले पासवर्ड की सहायता से पूरा एमएसटी की वर्तमान धनराशि निकाली। फिर जांच टीम ने अपने ढंग से बारी-बारी से अधिकारियों व कर्मचारियों की बातें सुनी। लंच के बाद टीम ने लेखा विभाग में कैशबुक का मिलान किया। ऑडिट टीम का फोकस इस बात पर रहा कि एमएसटी प्रकरण में किन कमियों का फायदा उठाकर ट्राईमेक्स के टीम लीडर ने घोटाले को अंजाम दिया। इसमें परिवहन निगम के किन लोगों की शह या जानकारी में घोटाले में अंजाम दिया गया। जांच टीम ने तथ्यों को बारीकी से परखा। साथ ही प्रत्येक कारणों के पेपर एकत्र किए। बताया जा रहा है कि जांच टीम कई दस्तावेज एकत्रित करके अपने साथ मुख्यालय ले जाएगी। देर रात तक जांच का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान आरएम एस के शर्मा, ए आरएम अविनाश चंद्र समेत डिपो के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय ने एमएसटी घोटाले की जांच के निर्देश दिए है। सुबह 10 बजे टीम के साथ पहुंचकर जांच शुरू की है। जांच में यह देखा जा रहा है कि घोटाले की वास्तविक धनराशि क्या है। किन लोगों की कमियों का फायदा उठाकर ट्राईमेक्स के टीम लीडर ने घोटाले की धनराशि हड़पी है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या घोटाला की जानकारी किसी विभागीय को थी या नहीं।- एमबी नाटू, जांच अधिकारी, उप मुख्य लेखाधिकारी ऑडिट, लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें